Jamshedpur : कमलपुर की कंपनी में हुई डकैती मामले का खुलासा, 7 गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया स्थित मां तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में शनि-रविवार की रात हुए डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में सरायकेला-खरसावां जिले के चौका निवासी सनातन तांती उर्फ सोनू, तमाड़ निवासी संदीप कुमार, प्रकाश महतो, अशोक महतो, उमेश कुमार महतो, अड़की थाना क्षेत्र निवासी गांगू मुंडा उर्फ गूंगा मुंडा और उमेश कुमार महतो शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, एक कार, लूटे गए 1.20 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

हाइवा चालक ने रची थी साजिश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि इस घटना का मास्टरमाइंड सनातन तांती था, जो कंस्ट्रक्शन कंपनी में हाइवा चालक के रूप में काम करता था। सनातन ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई। घटना के दिन प्रकाश और गांगू हथियार लेकर आए, जबकि अशोक महतो कार लेकर मौके पर पहुंचा। चार आरोपी संदीप, प्रकाश, गांगू और अशोक कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। वहीं, उमेश बाहर निगरानी कर रहा था। पुलिस जांच में पहले सनातन को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें