Jamshedpur : सिख नेताओं ने बाबूलाल मरांडी का किया स्वागत, हुई राजनीतिक चर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर दौरे के दौरान भाजपा सिख नेताओं ने उनका स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर किया। साथ ही भाजपा नेता अभय सिंह भी उपस्थित थे इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से सिख नेताओं ने राजनीतिक चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई।

जिसमें सिख नेताओं ने भी अपने विचारों को रखा और बाबूलाल मरांडी के दिशा निर्देश अनुसार पार्टी हित में कार्य होगा इसको सुनिश्चित किया। और साथ ही कोडरमा विधायक और पूर्व मंत्री नीरा यादव जी का जमशेदपुर अगमन पर अंग वस्त्र दे कर स्वागत किया और राजनीति चर्चा हुए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह ‘रिंकू’, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर