Breaking News
जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Delhi : ਬਾਦਲ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝ ਤੋਂ ‘ਨਕਲੀ ਪੰਥਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਖਲਬਲੀ! ਸਰਨਾ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਪੋਲ Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स के सीआर यूनियन कार्यालय में रतन टाटा को श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कड़कती ठंड में कंबल सेवा से राहत पहुंचा रहे हैं काले, देखें – Video

SHARE:

जाड़े में जरूरतमंद लोगों को कंबल सेवा कर मिलता है अपार सुकून, प्रभु की कृपा बनी रहे- काले

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में कड़कती ठंड के मौसम में कई बुजुर्गों को असहनीय सर्दी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले द्वारा पिछले 24 वर्षों से जरुरतमंद बुजुर्गों को कंबल सेवा किया जाता है, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। इस अभियान के अंतर्गत अमरप्रीत सिंह काले ने नेहरू कालोनी, स्लेग रोड, सीतारामडेरा, बंगाली कॉलोनी, पुराना सीतारामडेरा, हरिजन बस्ती, भालूबासा, वैशाली नगर (भट्टा), बारीडीह बस्ती, मूंसा सिंह बगान, गुरुद्वारा बस्ती, साकची सहित अन्य स्थानों का दौरा किया और वहां के बुजुर्गों को कंबल प्रदान करके आशीर्वाद लिया। कंबल प्राप्त करने वाले बुजुर्गों ने अमरप्रीत सिंह काले का आभार व्यक्त किया और उनके कार्य की सराहना की।

Gambhir Car Associate Motion Ads

अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा यह सेवा कार्य केवल भगवान भोलेनाथ की कृपा और आपके आशीर्वाद से ही संभव हो रहा है। काले ने यह भी कहा कि यदि भोलेनाथ की कृपा और समाज के लोगों का आशीर्वाद बना रहा, तो यह कंबल सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा हमारे समाज में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को समझें और दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएं। काले ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे भी इस प्रकार की सेवा कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने के लिए एकजुट रहें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोला मुखी, भरत कश्यप, चंदा भुइंया, सूरज भुइंया, शत्रुघ्न कश्यप, विक्रम मुखी, सिमी कश्यप, इतवारी नाग, सोनी नाग, गीता राउत, नीलम राउत, आरती मुखी, पूनम देवी, दीपा पात्रों, तुला मुखी, संजय कुमार सिंह, सन्नी झा, सरवन, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, कमलजीत कौर, रेणु दास, रानी कौर सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर