WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो पुल पर बस की ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टला, चार कारें क्षतिग्रस्त, वाहन मालिकों ने किया हंगामा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो में गुरुवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया। जब मानगो पुल के पास एक बस का ब्रेक फेल हो गया। बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और चार वाहनों को टक्कर मार दी। हालांकि, बस की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। थोड़ी देर बाद बस बीच सड़क पर रुक गई। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर वाहन मालिकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पास ही मौजूद मानगो यातायात पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मुआवजे की मांग पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ।

चार वाहनों को पहुंचा नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस धनबाद के निरसा से चिरकुंडा, रघुनाथपुर और पुरुलिया होते हुए जमशेदपुर के लिए चलती है। घटना के वक्त बस में कई यात्री सवार थे। सुबह करीब 11 बजे मानगो पुल के पास बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया।

यात्रियों में मचा हड़कंप

बस का ब्रेक फेल होते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। चालक ने स्थिति को नियंत्रण में लाने का पूरा प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान बस ने चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस कर रही है जांच

घटना के बाद मानगो यातायात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बस चालक और वाहन मालिकों के बीच मुआवजे की मांग पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के मालिकों ने बस मालिक से उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर