Breaking News
जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Delhi : ਬਾਦਲ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝ ਤੋਂ ‘ਨਕਲੀ ਪੰਥਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਖਲਬਲੀ! ਸਰਨਾ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਪੋਲ Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स के सीआर यूनियन कार्यालय में रतन टाटा को श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिले के किसान एवं प्रसार कर्मियों को राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत वनस्पति, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वाधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा कार्यालय में एनपीएसएस (राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षित किया गया. केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची के केंद्र प्रमुख सह वनस्पति संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार एचपी ने उपस्थित प्रगतिशील किसानों एवं प्रसार कर्मियों को विभिन्न फसलों के कीट व्याधि की समस्याओं के बारे में जानकारी दी एवं नियंत्रण के उपाय बताए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads

मोबाइल एप के माध्यम से होगी कीट एवं बीमारियों की पहचान

कार्यक्रम में तकनीकी सहायक नीतीश कुमार सुमन तथा पूर्णेंद्र मिश्र द्वारा विभिन्न फसलों में कीट व्याधि और मित्र कीटों की पहचान, एनपीएसएस मोबाइल ऐप का उपयोग एवं महत्व, विभिन्न आईपीएम विधियों द्वारा कीट नियंत्रण, विभिन्न प्रपंच की कृषि में उपयोगिता तथा कीट व्याधि निगरानी के बारे में विस्तार से बताया गया. उनके द्वारा एनपीएसएस एप के प्रयोग के बारे में बताते हुए कहा गया कि समय-समय पर एनपीएसएस मोबाइल ऐप में कीट एवं बीमारियों की घटनाओं की स्पष्ट तस्वीर अपलोड करके किसान एनपीएसएस ऐप के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा जारी सलाह या पूर्व चेतावनी को अपनाकर स्वयं अपने खेतों में कीट रोग की निगरानी एवं उसका नियंत्रण कर सकते हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम में आत्मा, पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत प्रखंड स्तर पर कार्यरत प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं विभिन्न प्रखंडों से आये प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर