WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bodam : सबर पहाड़ी जनजातियों के बीच गर्म वस्त व खाद्य सामग्री किया गया वितरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सबर पहाड़ी जनजातियों के बीच ऊनी वस्त्र और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम बोड़ाम प्रखंड के गांव बंदरजलकोचा में शिल्प कला केंद्र और वि.के. पॉलीमर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह के नेतृत्व में बोड़ाम प्रखंड के बंदरजलकोचा गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के अंतर्गत सबर पहाड़ी जनजातियों के बीच भरी मात्रा में नए ऊनी वस्त्र, टोपी, मोजा, इनर, सूट और अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. इसके अतिरिक्त इन परिवारों को खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई.

इसे भी पढ़े : Ghatshila : विश्वविद्यालय स्थापना से पूर्व ही सोना देवी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शुरू कर दिए थे सामाजिक कार्य

कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्य रूपम, सोनू बिस्वाल और ममता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. साथ ही डालसा, सिविल कोर्ट जमशेदपुर के अधिकार मित्र अरुण रजक और निताई चंद्र गोराई ने भी इस कार्यक्रम में अपनी विशेष भूमिका निभाई. उन्होंने उपस्थित लोगों को सबर जनजाति की जीवनशैली और उनकी आवश्यकताओं से रूबरू कराया. इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना और उनके जीवन को बेहतर बनाने में सहयोग देना था. इस आयोजन ने सबर जनजाति के लोगों के साथ संवाद और अनुभव साझा करने की पहल की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर