Breaking News
Jamshedpur : राहरगोड़ा में मैक्स’स बॉयस क्लब की भव्य गणेश पूजा का शुभारंभ Jamshedpur : बारीडीह मार्केट में आर्ट वर्ल्ड स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, फोटोग्राफी और कला को मिलेगी नई पहचान Ganesh Puja : सोनारी श्री गणेश पूजा पंडाल में बबन राय एवं अमित श्रीवास्तव ने की आराधना Jamui Sadar Hospital: जमुई सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बीच गुल हुई बिजली, टॉर्च-मोबाइल की रोशनी में करनी पड़ी सर्जरी Jharkhand Illegal Mining: अवैध खनन पर झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स सेल, चेकनाकों से होगी खनिज लदे वाहनों की निगरानी Maoist Surrender : ‘बीमार है असीम, मौत मंजूर लेकिन सरेंडर नहीं’- सचिन मार्डी के खुलासे से माओवादी संगठन की अंदरूनी तस्वीर आई सामने
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ‘तुलसी प्रभा’ पत्रिका के सह संपादक अजय प्रजापति को मिला ‘कविताम्बरा साहित्य श्री सारस्वत सम्मान’

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साहित्य एवं आध्यात्म के केंद्र बनारस के सुंदरपुर स्थित बृज एन्क्लेव के होटल एवेरा इन के सभागार में कविताम्बरा पत्रिका एवं विश्व हिंदी शोध-संवर्धन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ‘शब्द सारथी डॉ० कृष्ण कुमार प्रजापति विशेषांक’ के लोकार्पण के अवसर पर साहित्य समिति , तुलसी भवन के सदस्य सह ‘ तुलसी प्रभा ‘ पत्रिका के सह संपादक अजय कुमार प्रजापति को “कविताम्बरा साहित्य श्री सारस्वत सम्मान” से सम्मानित किया गया। इसके अन्तर्गत उन्हें प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पमाल्य, अंगवस्त्र एवं साहित्यिक पुस्तकों से अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर बनारस विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ वशिष्ठ अनूप, आलोचक डॉ० राम सुधार सिंह, डॉ० दयानिधि मिश्र कवितांबरा के संपादक मधुकर मिश्र, गजलगो डाक्टर कृष्ण कुमार प्रजापति,कवि संजय पंकज, वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार गिरीश पंकज, नवगीतकार जय चक्रवर्ती, गजलकार अनिरुद्ध सिन्हा, डॉ० दशरथ प्रजापति, डॉ० सविता एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय सहित कई गणमान्य साहित्यकार उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सम्मान ग्रहण करने पर अजय प्रजापति ने कहा कि भगवान काशी विश्वनाथ की धरती बनारस में सम्मानित होना मेरे लिए गौरवपूर्ण है। कविताम्बरा पत्रिका का मैं आभारी हूं और इस सम्मान को तुलसी भवन की पत्रिका तुलसी प्रभा का सम्मान एवं प्रभाव मानता हूं।

सम्मान प्राप्त होने पर तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ ० प्रसेनजित तिवारी, न्यासी अरुण तिवारी, उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद, सदस्य प्रकाश मेहता, साहित्य समिति के डॉ० अजय कुमार ओझा, यमुना तिवारी व्यथित, वीणा पांडेय भारती, अशोक पाठक स्नेही, नीलिमा पांडेय, डॉ० रागिनी भूषण, वसंत जमशेदपुरी, कैलाश नाथ शर्मा ग़ाज़ीपुरी, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र सहित तमाम साथियों ने इन्हें बधाई दी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर