WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : केबुल मुखी समाज का उत्कर्ष-2024 कार्यक्रम संपन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सोमवार को केबुल मुखी समाज, गोलमुरी की ओर से भारतीय संविधान दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘उत्कर्ष -2024’ का आयोजन उत्कल समाज हॉल गोलमुरी में समाज के सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. जिसमें बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और मेहेंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न स्कूलों से 350 बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के एक दिवसीय कार्यशाला में सम्मानित हुए जमशेदपुर के अधिकारी

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायिका पूर्णिमा साहू उपस्थित थीं एवं मुखी समाज के प्रतिनिधि त्रिनाथ मुखी पूर्व मुखिया टिनप्लेट, देव करवा मुखिया कैरिज कॉलोनी, मनोज मुखी बिरसानागर मुखिया, देवेन मुखी अध्यक्ष मुखी समाज युथ कमेटी मेडिकल बस्ती, युवा हो समाज के उपेन्दर बानरा, भाजपा बारिडीह मंडल के महामंत्री अभिशेख आदि उपस्थित थे. मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कैबुल मुखी समाज द्वारा आयोजित शिक्षा पर आधारित कार्यक्रमों की बहुत ही प्रशंसा की एवं बच्चों से मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की बात कही. सचिव गुरुचरण मुखी ने भी अपने सम्बोधन में बच्चों को शिक्षा पर विशेष ध्यान की बात बोले. इसके पश्चात् प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया एवं सभी बच्चों को भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धान खरीद में किसानों के साथ हो रहे अन्याय व आर्थिक शोषण पर भाजपा किसान मोर्चा ने हेमंत सरकार को घेरा

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता

ग्रुप A में प्रथम स्थान-अरित्रा घोष, द्वितीय स्थान-सात्विक डोलाई जबकि तृतीय स्थान-इंदुषा पटेल को प्राप्त हुआ. ग्रुप B में प्रथम स्थान-अनुस्मिता नंदी, द्वितीय स्थान-स्निगधा सरकार जबकि तृतीय स्थान-आयुष रंजन को प्राप्त हुआ. ग्रुप C में प्रथम स्थान-मन्नत महतो, द्वितीय स्थान-अरब रॉय, तृतीय स्थान-गीता सिंह को मिला, ग्रुप D में प्रथम स्थान-वैभवी, द्वितीय स्थान-वंशिका शर्मा, तृतीय स्थान अवंशिका वहीं, ग्रुप E में प्रथम स्थान-इंद्रनिल सेनगुप्ता, द्वितीय स्थान-आशीष कुमार व तृतीय स्थान-ज्योति गोप को प्राप्त हुआ. फेस पेंटिंग में प्रथम स्थान-कृतिका कुमारी एवं सेमन्ति रॉय, मेहेंदी रचाओ में प्रथम स्थान-अनिशा एवं धुरबी, द्वितीय स्थान-नेहा मुखी एवं सलोनी मुखी तृतीय स्थान-पी. दिव्या एवं जशीनता को प्राप्त हुआ. अंत में धन्यवाद ज्ञापन रुपेश ने दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डेविड मुखी, दवेश मुखी, मिहिर मुखी, साहिल मुखी, डबलू, राजा, आशीष मुखी, गुरुबचन मुखी, गुरुप्रसाद मुखी, प्रियंका मुखी चन्दन आदि सदस्यों ने अपना योगदान दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर