WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : स्टील एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान यात्री गिरा, टीटीई ने खींचकर बचायी जान, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रेलवे के दो टिकट चेकिंग स्टाफ राकेश कुमार पांडे और विनय कुमार चौधरी की सक्रियता से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक यात्री की जान बच गयी.

दरअसल, सीनियर सीसीटीसी/एचडब्ल्यूएच(एस)/खड़गपुर राकेश कुमार पांडे ट्रेन संख्या 12814 में स्टील एक्सप्रेस में ड्यूटी पर थे. सुबह लगभग 06.15 बजे जब टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक से स्टील एक्सप्रेस रवाना हो रही थी. तभी एक यात्री ने दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हालांकि यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके और संतुलन खोकर दरवाजे के से नीचे प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच की जगह में गिरकर घिसटाने लगे. उसी बोगी में चढ़ने जा रहे सीनियर सीसीटीसी राकेश कुमार पांडे ने बिना कोई पल गवायें उन्हें पकड़ लिया प्लेटफॉर्म की ओर खीचते रहे ताकि वह प्लेटफॉर्म से नीचे पटरी की ओर नहीं जा सके. इस दौरान अन्य लोग भी दौड़े और उनकी मदद टीटीई राकेश कुमार ने यात्री को ट्रेन से दूर कर लिया. इस तरह टीटीई ने तत्परता दिखाते हुए यात्री की जान बचा ली.

घायल अवस्था में यात्री को तत्काल ट्रेन के एसी कोच में ले जाया गया. वहां ऑन डयूटी टीटीआई विनय कुमार चौधरी और राकेश कुमार पांडे ने बदहवास यात्री को प्राथमिक चिकित्सा दी और उनकी मानसिक संतुलन को बनाये रखने में सहयोग किया. यह यात्री टाटानगर से घाटशिला जा रहे थे. इस दौरान ट्रेन के घाटशिला पहुंचने पर दोनों टीटीआई ने यात्री को सुरक्षित वहां आये परिजनों के हवाले कर दिया.

दोनों टिकट चेकिंग स्टाफ की त्वरित और साहसी कार्रवाई से एक यात्री की जान बच सकी. सीनियर डीसीएम खड़गपुर ने दोनों टीटीआई का इस कार्य के लिए हौंसला बढ़ाया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर