WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

New Year Breaking : नए साल को लेकर जमशेदपुर में यातायात नियमों में बदलाव, जाने पुलिस की क्या है तैयारियां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में नए साल का स्वागत करने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है. लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए यातायात नियमों में बदलाव भी किए गए है. इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार मंगलवार (31 दिसंबर) की शाम 5 बजे देर रात 2 बजे तक शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.

वहीं 1 जनवरी (बुधवार) सुबह 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक भरी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी, हालांकि इस दौरान बसों का परिचालन होता रहेगा.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जांच के लिए 32 स्पॉट चिन्हित

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि नए साल में पुलिस मुस्तैदी से जांच करेगी. मंगलवार रात 10 बजे से लेकर देर रात 2 बजे तक पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जाएगा. इसके लिए कुल 32 स्पॉट चिन्हित किए गए है. इन जगहों पर बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा जांच की जाएगी. इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग करने वाले और हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी.

पब और पार्टियों वाली जगहों पर होगी जांच

सिटी एसपी ने बताया कि जांच के लिए ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया है जहां लिए नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होते है. इसमें पब और बार को भी शामिल किया गया है. ऐसी जगहों में जाकर लोग नशा करते है और नशे में वाहन चलाते है. लोगों के वाहनों को जब्त भी किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर