Ranchi : नए साल के जश्न में खलल पड़ी तो हुड़दंगियों की खैर नहीं

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

राजधानी रांची भी नए साल के आगमन के जश्न में रंगने को तैयार है और इसे लेकर क्लब और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तैयारी भी अपने पूरे शबाब पर है. ऐसे में नए साल के जश्न को मनाने में आम व्यक्तियों को कोई खलल न पड़े और हुड़दंगी द्वारा सार्वजनिक स्थल पर किसी प्रकार का हुडदंग ना किया जाए जिससे आम व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार के परेशानियों का सामना न करना पड़े. इसको लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से सजगता के साथ एक्शन मोड में आ चुकी है.

इसे भी पढ़ें : Potka : छोटा हाड़ियान में आदिवासी भूमिज समाज ने शासन स्थल पर बोर्ड लगाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ड्रंक एंड ड्राइव पर भी चेतावनी

सिटी एसपी ने कहा कि नए साल के जश्न में यदि ड्रंक एंड ड्राइव के साथ सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर स्टंट करते हुए पाए जाते हैं तो रांची प्रशासन की ओर से त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी. हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाना निषेध है. इसका पालन भी किया जाए. बार और रेस्टोरेंट में भी दिए गए नॉर्म्स का पालन किया जाए. यदि नॉर्म्स का पालन नहीं किया जाएगा तो उनके संचालकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Giridih : राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम ने जीते चार पदक

एंटी क्राइम चेकिंग

एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग सभी चौक चौराहों और मार्गों पर की जा रही है. नाबालिग के अभिभावकों से अपील की जाती है कि अपने बच्चों पर विशेष तौर पर रात में बिना किसी विशेष कारण के घर से निकलने पर नकेल कसें. राजधानी रांची और उसके आस-पास के पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा के विषय पर बताया कि रांची जिला प्रशासन विशेष तौर पर गश्ती करायेगी और हुडदंगियों पर भी सख्त निगाह रहेगी. पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें