WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने विशेष कैंप का किया आयोजन

SHARE:

सैकड़ो की संख्या में लोगों ने ली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के द्वारा सोमवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत साकची स्थित बसंत टॉकीज के समीप सदस्यता अभियान के तहत विशेष कैम्प का आयोजन किया। मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सागर राय के नेतृत्व में आयोजित इस कैम्प के माध्यम से 180 से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया। वहीं, अभियान के क्रम में लोगों में उत्साह देखा गया, सभी ने स्वेक्षा से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त की। अभियान में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर राय ने कहा कि सदस्यता अभियान समाज के हर वर्ग को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास है। हमारा उद्देश्य केवल संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और उत्थान में योगदान देने के लिए सभी लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की

अभियान में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हलदर नारायण शाह, मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रसाद, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, और सदस्यता संयोजक डॉ. राजीव कुमार, चिंटू सिंह, वीर सिंह, राज कुमार साह, महेंद्र प्रसाद, मीरा शर्मा, मधुमाला, ओम पोद्दार, विकाश दास, ब्रजेश सोनकर, मुनचुन, सतीश, संजय शर्मा, सुख सागर गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर