Jamshedpur/Potka : समाजसेवी सह शिक्षाविद जयहरि सिंह मुंडा का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे अर्जुन मुंडा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन गांव के समाजसेवी, शिक्षाविद् व माताजी आश्रम से जुड़े जयहरि सिंह मुंडा का कुशलक्षेम जानने केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल पहुंचे. उन्होंने जयहरि सिंह मुंडा का हालचाल पूछा और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. अर्जुन मुंडा ने उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली. उनके साथ भाजपा नेता और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह (बॉबी सिंह) भी थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यक्रम में बोले विधायक – स्वामी जी के उपदेश मान कर ही भारत स्वावलंबी बनाःसरयू राय

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इससे पहले जयहरि सिंह मुंडा शनिवार को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद जांच के लिए मेडिट्रिना अस्पताल पहुंचे थे. डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद सघन जांच की आवश्यकता बताई. उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल जयहरि सिंह मुंडा की स्थिति सामान्य और पहले से बेहतर है. एक-दो दिनों में जय हरि सिंह मुंडा को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें