WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : परविंदर सिंह सोहल ने लगातार 10वीं जीत हासिल कर बनाया कीर्तिमान

SHARE:

  • दो बार वाइस प्रेसिडेंट व एक बार संयुक्त सचिव रह चुके हैं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी परविंदर सिंह सोहल जिन्होंने लगातार 10वीं बार बैलेट के द्वारा निर्विरोध चुनाव जीतकर ट्रेड यूनियन में एक नया कीर्तिमान बनाया है. सीआरएम इलेक्ट्रिकल एवं क्रेन मेंटेनेंस विभाग से यूनियन में सबसे बड़ी निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद वह लगातार निर्विरोध निर्वाचित होते रहे हैं. इस बार उन्होंने रिकॉर्ड मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की है. उन्होंने सन 1994 से मजदूर नेता एवं सांसद सिद्धेश्वर चौधरी एवं गोपेश्वर लाल के नेतृत्व में कंपनी में स्थाई होने की एक सप्ताह बाद से ही निर्वाचित हो गए थे तब से लेकर आज तक 31 वर्ष के कार्यकाल में यूनियन कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में दो बार, सहायक सचिव एक बार संयुक्त महासचिव, दो बार वाइस प्रेसिडेंट एवं दो बार उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी पूरी की है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानवता और विविधता का सम्मान करने वाला नेतृत्व हमेशा आगे बढ़ेगा – डॉ मदन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरदार परविंदर सिंह सोहल जो की ट्रेड यूनियन की राजनिति के साथ-साथ, समाज सेवा के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन एवं सलाहकार के रूप में भी काम करते रहे हैं. परविंदर सिंह सोहल ने अपने कार्य क्षेत्र के सभी कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं धन्यवाद किया और कहा कि आने वाले समय में यूनियन में नया ग्रेड रिवीजन एवं स्थाई कर्मचारियों की भर्ती जैसी बड़ी-बड़ी चुनौतियां हैं और वह निस्वार्थ भावना से काम करके अपने साथियों द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर