WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन हेतु डीएलसी का गठन 

SHARE:

  • जिला परिषद अध्यक्ष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला परिषद उपाध्यक्ष, निदेशक एनईपी, विद्युत कार्यपालक अभियंता व अन्य हुए शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई तथा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया. जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, निदेशक एनईपी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए. उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमिटी में सासंद, जमशेदपुर विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे तथा सदस्य के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, जिला परिषद उपाध्यक्ष, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर डिस्कॉम एवं लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय की दो टूक : चेहरा देख कर काम न करें जेएनएसी और टाटा स्टील यूआईएसएल

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है?

यह एक सोलर रूफ टॉप योजना है जिसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के नाम से भी जाना जाता है. इस योजना के तहत लाभुक को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी तथा अधिशेष ऊर्जा की बिक्री कर आय सृजन कर सकेंगे. इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जिन्होxने पूर्व में सोलर रूफ टॉप पैनल सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया हो. इस योजना का मुख्य उद्देश्य घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना, डिस्कॉम को अधिशेष ऊर्जा बेचकर आय सृजन, नवीकरणीय ऊर्जा का बढ़ता उपयोग, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, छत के स्वामित्व का प्रमाण पत्र, बिजली बिल की कॉपी,  बैंक विवरण (रद्द चेक/पासबुक) देना होगा. गौरतलब है कि ग्राहक बिना किसी जमानत (collateral) के ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर