WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रेलवे महाप्रबंधक और सांसद ने चाकुलिया से टाटानगर तक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का किया निरीक्षण

SHARE:

  • क्षेत्रीय रेलवे सुविधाओं में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सांसद बिद्युत बरण महतो ने पिछले दिनों मंडल स्तरीय रेलवे समिति की बैठक में अपनी लोकसभा क्षेत्र के रेलवे से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक संयुक्त स्थल निरीक्षण कार्यक्रम की अपील की थी. उनकी इस अपील को गंभीरता से लेते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एके मिश्रा और अन्य प्रमुख अधिकारियों ने चाकुलिया रेलवे स्टेशन से लेकर टाटानगर और बादाम पहाड़ रेलखंड का भ्रमण किया. इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय रेलवे के बुनियादी ढांचे की समस्याओं को पहचान कर उनका समाधान ढूंढना था. भ्रमण के दौरान सांसद बिद्युत बरण महतो ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को रेलवे महाप्रबंधक और अधिकारियों के सामने रखा. इनमें चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर अर्धनिर्मित सड़क का निर्माण, फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण और चतरोडोभा में रेलवे अंडरपास (RUB) का निर्माण जैसी समस्याएं शामिल थीं. उन्होंने बताया कि चाकुलिया और कोकपाड़ा के बीच रेलवे लाईन के पास फुट ओवर ब्रिज के अभाव में यात्री जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते हैं, जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं.

इसे भी पढ़ें Sindri : डॉ एसपीएम इंटर कालेज में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शानदार समापन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सांसद ने यह भी अपील की कि चाकुलिया स्टेशन से लेकर अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक रेलवे पुलों और अंडरपास का निर्माण किया जाए ताकि सुरक्षा में सुधार हो सके. उन्होंने बताया कि टाटानगर बादाम पहाड़ रेलखंड पर कई रेलवे गेट्स हैं जिनमें रेलवे ओवरब्रिज (ROB) या रेलवे अंडरपास (RUB) बनाने की आवश्यकता है. इस पर रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. रेलवे महाप्रबंधक ने इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लिया और स्थल निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए. चाकुलिया में अर्धनिर्मित सड़क का निर्माण, चतरोडोभा में RUB का निर्माण और धालभूमगढ़ में फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा. इसके अलावा, घाटशिला रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर की समय अवधि बढ़ाने और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्यों की गति तेज करने का निर्देश भी दिया गया.

इसे भी पढ़ें Sail : टासरा परियोजना के निरीक्षण पर केंद्रीय इस्पात मंत्री की सराहना

रेलवे अधिकारियों ने सिदिरसाई रेलवे हॉल्ट का भी निरीक्षण किया और पाया कि यहां पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. महाप्रबंधक ने यह निर्देश दिया कि सिदिरसाई को एक पूर्ण स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे प्लेटफॉर्म, बिजली, पानी, शौचालय और टिकट काउंटर शामिल होंगे. सांसद महतो ने रेलवे महाप्रबंधक के समक्ष गोविंदपुर और बारीगोड़ा में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की आवश्यकता भी उठाई, जिनका शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है. महाप्रबंधक ने इस मुद्दे पर भी त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. रेलवे महाप्रबंधक ने इस भ्रमण के बाद कहा कि यह सभी सुधार क्षेत्रीय रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा ताकि स्थानीय समुदाय को बेहतर रेल यातायात सुविधाएं मिल सकें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर