WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा के सदस्यता अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

SHARE:

विधायक पूर्णिमा साहू ने भी अभियान में लिया हिस्सा, दिखा लोगों का उत्साह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत झारखंड में चल रहे सदस्यता अभियान को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में सीतारामडेरा के छायानगर रैन बसेरा के समीप, बारीडीह के बागुनहातु, गोलमुरी के एबीएम कॉलेज के समीप और साकची पूर्वी मंडल में आयोजित सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने नमो एप्प के माध्यम से एवं फॉर्म भरकर सहर्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर पूरे राज्य में चल रहे इस अभियान को गति देने के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से मौजूद रहीं और लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास से प्रभावित होकर युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया. विधायक पूर्णिमा साहू ने लोगों को भाजपा की विचारधारा, सुशासन और विकास के एजेंडे से अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने नए सदस्यों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और विकास की अटूट विचारधारा है. यह पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और एक सशक्त, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है, और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक इस परिवर्तन का सशक्त भागीदार बन रहा है. उन्होंने लोगों से पार्टी से जुड़ने और प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने की अपील की.

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के वरीय नेतागण, भाजपा मंडल अध्यक्षगण,भाजयुमो मंडल अध्यक्षगण, कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर