Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पांच दिवसीय आधार कार्ड सुधार एवं निर्माण शिविर का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया विधिवत शुभारंभ

SHARE:

180 से अधिक लोगों ने लिया शिविर का लाभ

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर एग्रिको स्थित कैम्प कार्यालय में 5 दिवसीय निशुल्क आधार कार्ड सुधार एवं निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ. शिविर के पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़ ने शिविर को सफलता प्रदान किया. इस दौरान 180 से अधिक लोगों ने अपने आधार कार्ड का पंजीयन कराया और जरूरी सुधार करवाए. सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे और धैर्यपूर्वक कतार में खड़े रहकर अपने फॉर्म भरकर आधार कार्ड में जरूरी संशोधन कराया. कई स्कूली बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ शिविर में पहुंचे. विधायक पूर्णिमा साहू ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि आधार कार्ड आज प्रत्येक नागरिक के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकिंग सेवाओं, रोजगार समेत हर जगह इसकी आवश्यकता होती है. जमशेदपुर पूर्वी के नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इसको देखते हुए यूआईडीएआई के अधिकारियों से बात कर 5 दिवसीय आधार कैम्प का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार से और भी अधिक मशीनें और ऑपरेटर मौजूद रहेंगे, जिससे कि आधार कार्ड निर्माण और सुधार की प्रक्रिया तेज हो सके.

उन्होंने आगे कहा कि यह शिविर 5 दिनों तक चलेगा और सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा. इस दौरान नए आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ पुराने आधार कार्ड में जरूरी सुधार भी किए जाएंगे. शिविर में आए लोगों के लिए शीतल पेयजल और बुजुर्गों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर