Jamshedpur : मानगो की महिला को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, 1.50 लाख का लगा चूना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई रोड नंबर 4 निवासी तुलसी महतो से साइबर गिरोह ने नौकरी का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में तुलसी महतो ने उलीडीह थाना में मोबाइल नंबर 6221130814 के धारक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मामला गत 8 दिसंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 के बीच का है. जानकारी के अनुसार तुलसी महतो ने सोशल मीडिया पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा था. इसमें नौकरी का झांसा दिया गया था. तुलसी महतो ने उक्त लिंक को क्लिक किया. इसके बाद उक्त मोबाइल नंबर से फोन कर अलग- अलग कारणों से 1.50 लाख रुपये ले लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर