Jamshedpur : गोलमुरी में बाइक सवार बदमाशों ने युवती से चेन झपट्टी, सीसीटीवी में आये

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक युवती से बाइक सवार बदमाशों ने चेन की छिनतई कर ली. युवती गोलमुरी रिफ्यूजी कालोनी की रहने वाली है. युवती के पिता सुशील कुमार मस्करा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी गोलमुरी थाना में दर्ज की गई है.

घटना के दौरान युवती अपने घर से पुलिस लाइन की ओर पैदल जा रही थी. जब पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आएं और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे. गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है। घटना 24 फरवरी की है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर