Jamshedpur : मानगो के ट्रक चालक की चेन्नई में डूबने से मौत, यूटिलिटी ट्रांसपोर्ट का ट्रेलर लेकर गया था चेन्नई, देखें – Video

SHARE:

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह परिजनों से मिलकर कंपनी प्रबंधक से की बात

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले 32 वर्षीय ट्रेलर चालक दिलीप कुमार यादव का चेन्नई में श्री सिटी के पास नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई. उसके साथ में नहा रहे दूसरे ड्राइवर ने मामले की जानकारी गुरुद्वारा रोड में रहने वाले ट्रेलर चालक संतोष सिंह को दी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जहां संतोष सिंह ने मामले की जानकारी दिलीप के परिवार वालों को दी. जानकारी मिलते ही पूरे घर में मातम का माहौल बन गया. परिजनों ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी. सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व भाजपा नेता दिलीप यादव के घर पहुंचे. उनके घर पहुंचने पर मृतक दिलीप कुमार यादव की पत्नी प्रिया यादव ने बताया कि उसके पति जमशेदपुर के यूटिलिटी ट्रांसपोर्ट का ट्रेलर चलाने का काम करते हैं.

वे ट्रेलर लेकर वह चेन्नई गए हुए थे. दोपहर 3:00 बजे उनसे बात हुई तो उन्होंने जल्द लौटने की बात कही. अचानक पता नहीं क्या हुआ संध्या 7:00 बजे मोहल्ले के रहने वाले ट्रेलर ड्राइवर संतोष सिंह के द्वारा बताया गया कि उनके पति दिलीप यादव चेन्नई के श्री सिटी में माल खाली करने के बाद बगल में ही नदी में साथियों के साथ नहाने चले गए थे. जहां उनके साथियों ने बताया कि उनकी मृत्यु पानी में डूबने से हो गई.

मृतक के घर पहुंचे विकास सिंह ने चेन्नई की कंपनी जहां दिलीप यादव माल खाली करने गए थे. वहां के प्रबंधक से बात कर कानूनी प्रक्रिया करने की बात कही. विकास सिंह ने पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक मदद मिले, इसके लिए यूटिलिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक से भी बात की.
दिलीप यादव की दो छोटी बेटी हैं जो मानगो के गोविंद विद्यालय में पढ़ती है. स्थानीय लोगों ने घटना के समय का वीडियो बनाकर भी भेजा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर