Breaking News
Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद DSGPC : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 15 ਰੋਜ਼ਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਸ਼ੁਰੂ East Singhbhum : मुसाबनी प्रखंड के गोहला-देवली क्षेत्र की मोबाइल नेटवर्क समस्या के समाधान हेतु सांसद ने BSNL को लिखा पत्र
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime Update : टेल्को में चिन्मया स्कूल के पास देर रात एक महिला से चेन की लूट, उधर सिदगोड़ा में महिला समेत तड़ीपार अपराधी दबोचे गए, एक क्लिक में पढ़ें दोनों खबरें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के चिन्मया स्कूल के पास मंगलवार रात एक महिला से चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए. वारदात के दौरान स्कूटी सवार महिला राखी सिंह (टेल्को आस्था ट्विन सिटी निवासी) गिर गई, जिससे उनके हाथ में खरोंच आ गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया. बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो गई. घटना के बाद शोर मचाने पर लोग जुटे, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे.घायल महिला का पास के मेडिकल स्टोर में इलाज कराया गया. पुलिस को मामले की सूचना दी गई है. बदमाशों की तलाश जारी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

अखिलेश गिरोह का सक्रिय सदस्य है अंशु चौहान

इधर, सिदगोड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तड़ीपार अपराधी अंशु चौहान, बाबू तिवारी उर्फ अजय सिंह और एक महिला को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उनके पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई है.

मंगलवार रात करीब 9 बजे पुलिस ने सिदगोड़ा रोड नंबर 2 के क्वार्टर नंबर एक में छापेमारी कर तीनों को पकड़ा. अंशु चौहान, अखिलेश गिरोह का सक्रिय सदस्य और कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है. वह भालूबासा ग्वालाबस्ती का रहने वाला है.

सूत्रों के मुताबिक, तीनों मंगलवार दिन में क्वार्टर में आए थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिली. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और संभवत बुधवार को इसकी आधिकारिक जानकारी साझा करेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर