Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की

SHARE:

कहा- राज्य सरकार त्वरित निर्णय लेकर बेटियों को दें सुरक्षा कवच

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने महिलाओं में तेजी से बढ़ते सर्वाइकल कैंसर को गंभीर स्वास्थ्य संकट बताते हुए राज्य सरकार से इस पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने पूरे राज्य में सघन टीकाकरण अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि 9 से 14 वर्ष की बच्चियों का टीकाकरण कर इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है. शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सदन में जोर देते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर दुनिया में महिलाओं के लिए दूसरा सबसे घातक कैंसर बन चुका है और झारखंड में भी इसका खतरा लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि हम 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रहे हैं और इससे बड़ा उपहार महिलाओं के लिए कुछ नहीं हो सकता कि सरकार उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाए. राज्य की बेटियों के लिए इससे बड़ा उपहार कुछ नहीं हो सकता.

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जानकारी के अभाव और वैक्सीन की अधिक कीमत के कारण अधिकांश परिवार अपनी बच्चियों को यह सुरक्षा नहीं दिला पा रहे हैं. इसलिए सरकार को इस अभियान को निःशुल्क या किफायती बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.

विधायक पूर्णिमा साहू ने सुझाव दिया कि सरकार निजी कंपनियों, औद्योगिक घरानों और सामाजिक संगठनों से (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी – CSR) के तहत सहयोग लेकर व्यापक स्तर पर यह टीकाकरण कार्यक्रम चला सकती है. इससे झारखंड की हर बालिका को यह सुरक्षा कवच मिल सकेगा और भविष्य में महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सकेगा.

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से त्वरित निर्णय लेकर राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करने की मांग की, ताकि झारखंड की बेटियां स्वस्थ रहें और उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से समय रहते सुरक्षित किया जा सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर