Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur/Potka : भाजपा की प्रेस वार्ता में झामुमो पर अवैध धंधे के संरक्षण का आरोप

SHARE:

  • भाजपा ने झामुमो नेताओं के आरोपों पर किया पलटवार

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका के हाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर पोटका में अवैध धंधों के संरक्षण का आरोप लगाया. भाजपा ने झामुमो के उन आरोपों का पलटवार किया, जिनमें आरोप लगाया गया था कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में अवैध बालू और गिट्टी का परिवहन और बिना परमिट के बसों का संचालन हो रहा है. भाजपा नेताओं ने कहा कि झामुमो की सरकार और पोटका के विधायक के संरक्षण में ही पोटका में अवैध धंधे संचालित हो रहे हैं और यह बात अब किसी से छुपी नहीं रह गई है.

इसे भी पढ़ें Giridih : समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा ने प्रशासन से अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

भा.ज.पा. के नेताओं ने प्रेस वार्ता में कहा कि हाल ही में पोटका प्रखंड में अवैध बालू और गिट्टी के परिवहन पर रोक लगाने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था. इसके बाद झामुमो के नेता तिलमिला उठे और आरोपों की बौछार की, जिससे स्पष्ट हो गया कि पोटका में इन अवैध धंधों का संचालन झामुमो के संरक्षण में हो रहा है. भाजपा ने कहा कि इन अवैध धंधों के एवज में स्थानीय विधायक और पार्टी के अन्य नेताओं को मोटी रकम दी जाती है. भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पोटका में अवैध गिट्टी की ढुलाई पर चौक चौराहे पर गाड़ियों की जाँच करने की उनकी पहल को पूरा समर्थन मिलेगा.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन

कोवली थाना में बिना चालान के गिट्टी लदे हाईवा की गिरफ्तारी पर कार्रवाई की मांग

भाजपा नेताओं ने कोवली थाना क्षेत्र में एक घटना का उदाहरण दिया, जहां ग्रामीणों ने बिना चालान के गिट्टी लदे हाईवा को पकड़ा और थाना में सौंप दिया. इस मामले को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर राज्य सरकार और प्रशासन के ध्यान में लाया, लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. भाजपा नेताओं ने इस पर सवाल उठाया कि किसके इशारे पर गाड़ी को थाना से छोड़ दिया गया. भाजपा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर