Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : एनएसएस की ऋतुपर्णा ने बढ़ाया घाटशिला कॉलेज का मान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला कॉलेज की एनएसएस वालंटियर ऋतुपर्णा चक्रवर्ती ने कोल्हान विश्वविद्यालय एनएसएस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय स्तरीय एनएसएस का केएस कॉलेज, सरायकेला में विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

यह कार्यक्रम 21 एवं 22 मार्च को दो दिवसीय युवा सांसद 2025 के रूप में मनाया गया. इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के 182 चयनित एनएसएस के प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें घाटशिला कॉलेज की एनएसएस वालंटियर ऋतुपर्णा चक्रवर्ती ने वन नेशन वन इलेक्शन पर अपना ओजस्वी वक्तव्य दिया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनकी प्रस्तुति के आधार पर इन्हें तृतीय स्थान घोषित कर इनका चयन कर विश्वविद्यालय टीम में कर लिया गया. चयनित श्रेष्ठ तीन एनएसएस वोलेंटियर्स को भारत के लोकसभा में व्याख्यान देने का अवसर प्राप्त होगा.

प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर अर्चना सुरीन ने इनका चयन कर इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अनुशंसा किया था.

मऊभंडार निवासी सोमा चक्रवर्ती एवं स्वपन कुमार चक्रवर्ती की सुपुत्री ऋतुपर्णा चक्रवर्ती घाटशिला महाविद्यालय में यूजी सेमेस्टर चतुर्थ, रसायन शास्त्र विभाग की छात्रा हैं. विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित होने के बाद इन्हें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना होगा. फिर जोनल स्तर पर चयनित होने के बाद इन्हें भारत के लोकसभा में वक्तव्य देने का गौरव प्राप्त होगा.

एनएसएस की ऋतुपर्णा चक्रवर्ती के इस चयन पर उनके माता-पिता, घाटशिला महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने इन्हें बधाई दी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर