Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sakchi Gurudwara : प्रधान निशान सिंह ने टीम साथ एसडीएम कोर्ट में लगाई हाजरी, मंटू गुट ने अभी नहीं किया है पालन, अगली पेशी 17 को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद के लिए होने वाले आगामी चुनाव को लेकर यहां गरमा गर्मी का माहौल व्याप्त है. पक्ष और विपक्ष के आमने सामने होने की आशंका को लेकर प्रधान निशान सिंह एवं हरविंदर सिंह मंटू ग्रुप को एसडीओ कोर्ट ने पिछले दिनों सम्मन जारी किया था. इसके तहत गत शनिवार को पेशी देने का आदेश हुआ था. चूंकि शुक्रवार देर शाम नोटिस रिसीव हुआ था, ऐसे में दोनों पक्ष के लोग एसडीओ के यहां नहीं पहुंचे थे.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : साइबर ठगों ने बिरसानगर के दो व्यक्तियों को बनाया शिकार, 4 लाख 20 हजार खाते से हुए गायब

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लेकिन मंगलवार को प्रधान निशान सिंह अपनी टीम के साथ एसडीओ के समक्ष हाजिर हुए. उन्होंने प्रशासन को मिलकर अपनी बातों और संविधान से अवगत कराया. साथ ही यह भरोसा दिलाया गया कि वह प्रशासन को हर संभव सहयोग करेंगे, जिससे कि विधी व्यवस्था बिगड़ने की नौबत नहीं आये. उन्होंने विपक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए.

साकची थाना ने दर्ज किया था मामला

मालूम हो कि चुनाव की गहमा-गहमी को लेकर साकची पुलिस द्वारा दर्ज अप्राथमिकी संख्या14/2025 के अनुसार अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में बीएनएनएस की धारा 126 (सीआरपीसी की धारा 107) मिस केस 119/2025 दर्ज हुआ था.
इसमें वर्तमान प्रधान निशान सिंह एवं उनके पक्ष के 19 तथा पूर्व प्रधान एवं दावेदार हरविंदर सिंह मंटू के पक्ष के 19 लोगों के खिलाफ सम्मन जारी हुआ था. पुलिस के अनुसार प्रतिवेदन तथा सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली है कि 13 अप्रैल बैसाखी को लेकर तथा चुनाव संबंधित चर्चा को लेकर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

मंटू पक्ष के ये लोग लिए गए रडार पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरविंदर सिंह मंटू के साथ ही अजीत सिंह गंभीर, हरदयाल सिंह रंधावा, दलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह राजू मरवाह, जोगिंदर सिंह जोगी, अवतार सिंह, महेंद्र सिंह पहलवान, सतवीर सिंह गोल्डू, हरभजन सिंह पप्पू, अमरीक सिंह जख्मी, पूरन सिंह, तरणप्रीत सिंह बन्नी, कृतजीत सिंह कंडियार, रिखराज सिंह रिक्की, बलबीर सिंह काकू, सरबजीत सिंह टॉबी, वजीर सिंह, त्रिलोचन सिंह पप्पी बाबा एवं दीपक सिंह गिल शामिल हैं, जिन्हें एसडीओ ने रडार पर लिया है.

निशान सिंह के साथ इन्हें हुआ था सम्मन

वहीं, प्रधान निशान सिंह के साथ शमशेर सिंह सोनी, परमजीत सिंह काले, जयमल सिंह, अजायब सिंह, सन्नी सिंह, सुखवेंदर सिंह निक्कू, सतिंदर सिंह रोमी, बलजीत सिंह सांसोआ, सतनाम सिंह सिद्धू, हरपाल सिंह सिद्धू, सरबजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, जसपाल कंडियार, लकी सिंह, बलबीर सिंह, अमरपाल सिंह, जगविंदर सिंह, एवं सुरजीत सिंह छित्ते इत्यादि पदाधिकारी हैं, जिन्हें सम्मन किया गया था.

ये हैं प्रधान के दावेदार

उल्लेखनीय है कि वर्तमान प्रधान निशान सिंह दोबारा चुनाव लड़ेंगे वहीं पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू के साथ ही जोगिंदर सिंह जोगी एवं हरदयाल सिंह रंधावा ने प्रधान पद की दावेदारी कर रखी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर