Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Seraikela : कपाली में युवक की पत्थर से कूचकर ह*त्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फ़तेह लाइव,रिपोर्ट  

जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में 15 अप्रैल को हुए युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान अंसारनगर डेमडुबी निवासी मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई थी. चांडिल अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अरविन्द कुमार बिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 15 अप्रैल की रात करीब 2.30 बजे की है. जब ताजनगर स्थित तस्लीमा नेता के घर के पीछे की बाउंड्री में मोहम्मद हुसैन की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई.

यह भी पढ़े : Seraikela : सरायकेला जेल में पुलिस की रेड, ढाई घंटे तक चली छापेमारीJAMSHEDPUR

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खून से सना पत्थर एवं ईंट बरामद किया था. मृतक की पत्नी अरीबा परवीन के बयान पर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमें मोहम्मद सहबान, साजन और अफाक को नामजद आरोपी बनाया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में मो. सलाउद्दीन, मो. अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू तथा मो. कलीम शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और ईंट मो. हुसैन का वीबो कंपनी का टूटा हुआ काला एंड्रॉयड फोन, सलाउद्दीन और सोनू के पास से अन्य दो एंड्रॉयड फोन, मो. कलीम के पास से ओप्पो कंपनी का एक एंड्रॉयड फोन बरामद किया है. मो. सलाउद्दीन पूर्व में दो मामलों में आरोपी रह चुका है. एक में धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश और दूसरे में हत्या का आरोप है.

इनकी बनी थी टीम

छापामारी टीम में चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, चांडिल सर्कल इंस्पेक्टर अजय कुमार, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, कौशल कुमार, हीरालाल मुंडु, मनोज मिश्र आदि शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर