Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सुंदरनगर गोड़ाडीह में पहली बार रिकॉर्ड 117 युनिट रक्त संग्रह, दो महिला अनीता प्रमाणिक व सस्टि रानी महतो ने भी किया रक्तदान

SHARE:

जमशेदपुर।

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के गोड़ाडीह टोला-नपितडीह के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. नावा जुवान जुमिद आखड़ा, गोड़ाडीह और सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. वीवीडीए के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया. सुबह से लोग रक्तदान के लिए अपनी कतारों में खड़े होकर रजिस्ट्रेशन कराते देखे गए. शहर से दूर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार रक्तदान शिविर में कुल 117 युवाओं ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया और रक्तदान किया, जिनमें दो घरेलू महिला भी शामिल हैं. जहां खुखड़ाडीह निवासी सस्टि रानी महतो ने छठी बार रक्तदान किया तो वहीं गोड़ाडीह निवासी अनीता प्रमाणिक ने पहली बार रक्तदान कर साहसिक परिचय देकर ग्रामीण क्षेत्र में और लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है.

मौके पर मुख्य अतिथि झामुमो के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने इस शिविर की तारीफ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि गांव के लोगों का रक्तदान के प्रति भय दूर हो सके. पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने भी कहा कि रक्तदान महादान है और समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि शरीर भी स्वस्थ रहें और एक जरुरतमंद इंसान को समय पर आसानी से ब्लड उपलब्ध हो सकें. वहीं 71वीं बार रक्तदान कर चुके जमशेदपुर निवासी राजेश मार्डी ने बताया कि इस गांव में पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. धीरे धीरे गांव के आदिवासी बहुल इलाकों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता आ रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति सम्मान पत्र एवं विशेष रूप से टी शर्ट उपहार देकर सम्मानित किया गया और जब कभी भी जरूरत पड़ने पर उन्हें रक्त उपलब्ध कराया जाएगा. इस शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से आखड़ा के अध्यक्ष उदय मार्डी, मुखिया पलटन मुर्मू, सचिव राजाराम भूमिज, वीवीडीए प्रतिनिधि के रूप में राजेश मार्डी, तरूण कुमार घोष, सुधाकर सरदार, संजय मार्डी, रंजीत सिंह, विराम मार्डी, गोविंद सिंह, मंटू महतो, दुर्गा प्रसाद मुर्मू, गणेश मार्डी आदि का सराहनीय योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर