WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान का विरोध में भाजपा सोमवार को निकालेगी विराट आक्रोश मार्च

SHARE:

  • भाजपा ने हफीजुल अंसारी के शरीयत संबंधी विवादास्पद बयान को संवैधानिक व्यवस्था पर प्रहार बताया
  • साकची से उपायुक्त कार्यालय तक जाएगा भाजपा का आक्रोश मार्च, पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी कर करेंगे विरोध

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और झामुमो नेता हफीजुल अंसारी द्वारा शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले विवादास्पद बयान ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है. भारतीय जनता पार्टी ने मंत्री के इस बयान को देश की संवैधानिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार बताया है और इस बयान के विरोध में सोमवार को जमशेदपुर में विराट आक्रोश मार्च निकालने का ऐलान किया है. यह आक्रोश मार्च भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : निशान सिंह से सबक ले भगवान सिंह, इस्तीफा देकर मिसाल कायम की : कुलविंदर

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आक्रोश मार्च में भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या होंगे शामिल

आक्रोश मार्च साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से सुबह 10 बजे शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय तक जाएगा. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता हाथों में पार्टी ध्वज, तख्तियां और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे. भाजपा ने इस मार्च को सफल बनाने के लिए अपने सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने का निर्देश दिया है. पार्टी का यह उद्देश्य झामुमो-कांग्रेस सरकार को यह संदेश देना है कि देश केवल संविधान से चलेगा, ना कि किसी धर्म या शरीयत से.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : एडीएल सनशाइन स्कूल की एजीएम फिर विवादों की भेंट चढ़ी, गेट पर जड़ा ताला, मचा हंगामा, देखें – Video

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ होगा भाजपा का आक्रोश मार्च

इस आक्रोश मार्च में भाजपा के कई शीर्ष नेता भाग लेंगे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार और मीरा मुंडा सहित अन्य नेता शामिल होंगे. इसके साथ ही भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि आक्रोश मार्च साकची जिला कार्यालय से रवाना होकर बंगाल क्लब गोलचक्कर, होटल दयाल इंटरनेशनल, पुराना कोर्ट मोड़ होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगा. पार्टी ने इस मार्च की भव्यता और सफलता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर