Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Giridih : उपायुक्त की NEET और UG परीक्षा की तैयारियों पर समीक्षा बैठक

SHARE:

  • परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने दिए दिशा निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा निर्धारित NEET (UG) 2025 परीक्षा की तैयारियों पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा कि NEET UG परीक्षा में पूरी निष्पक्षता होनी चाहिए, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए. परीक्षा केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं, जैसे सीसीटीवी, सुरक्षा इंतजाम, पानी, शौचालय और बिजली की आपूर्ति, सुनिश्चित की जाए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा लीज नवीकरण को लेकर सरयू राय की भूमि सुधार सचिव से बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और अफवाहों के नियंत्रण पर जोर

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की पूरी जांच की जाएगी. इसके अलावा, पुलिस बल और दंडाधिकारी को केंद्रों पर तैनात किया जाएगा और स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न-पत्र और अन्य सामग्री को सुरक्षित रूप से लाया जाएगा. इसके साथ ही, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने परीक्षा की सुचारू और सुरक्षित व्यवस्था के लिए अपने विचार साझा किए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर