Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Seraikela : नीमडीह में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत नीमडीह डाक बंगला के समीप सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक का नाम पिंटू महतो (30) था, जो नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का निवासी था. वह अविवाहित था और जमशेदपुर में जेसीबी के सर्विस सेंटर में काम करता था. चाचा दिलीप कुमार महतो ने बताया कि पिंटू अपने घर में मेहमानों को लाने के लिए नीमडीह स्टेशन जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कमलपुर में हाइवा की चपेट में आकर एक युवक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

युवक के परिवार में गम का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे मानगो के गुरुनानक अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई. मृतक की दो बहनें हैं और वह अपने माता-पिता के साथ रहता था. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर