Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : समर्पण संस्था ने गर्मी में राहत के लिए दर्जनों स्थानों पर लगाए प्याऊ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बढ़ती गर्मी को देखते हुए समाजसेवी संस्था समर्पण ने स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगवाए हैं. संस्था ने बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के सामने पहला प्याऊ स्थापित किया और विधिवत रूप से इसका शुभारंभ किया. इस प्याऊ के माध्यम से स्कूली बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी शीतल पानी पी सकेंगे. इसके अलावा प्याऊ रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी, गोलपहाड़ी मंदिर, सुन्दरनगर, टाटा स्टेशन रोड, बिरसानागर में भी लगाए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुजराती स्कूल के सचिव के बजाय ट्रस्टी को भेजा गया बिजली बिल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी के मद्देनजर यह कार्य खासतौर पर स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा. संस्था की कुमुद शर्मा ने बताया कि सभी स्थानों पर प्याऊ की देखरेख के लिए संस्था के सदस्य निगरानी रखेंगे और समय-समय पर पानी भरने की व्यवस्था करेंगे. इस मौके पर समर्पण संस्था के अध्यक्ष बिभूति जेना, चन्दन, श्रवण, मनीषा और अन्य सदस्य भी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर