Jamshedpur : जिला प्रशासन बागबेड़ा नया बस्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर एवं शुद्ध पेयजल टैंकरों से उपलब्ध कराए : सुबोध झा‌

SHARE:

जमशेदपुर।

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए बागबेड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में साफ सफाई हेतु छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर और विशेषकर शुद्ध पेयजल टैंकरों से उपलब्ध करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्योंकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जो भी हैंड पंप बोरिंग था। वह सभी बोरिंग और हैंडपंप में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण पीने योग्य नहीं रह गया है। गंदे पानी पीने से महामारी फैल सकती है। इसलिए शुद्ध पेयजल की अति आवश्यकता है और स्वास्थ्य विभाग को बोलकर निशुल्क चिकित्सा कैंप लगा देने से आम लोगों को राहत प्राप्त हो सकती है।

बागबेड़ा नया बस्ती में आई बाढ़ समाप्त हो गई, जिनके मकान में पानी प्रवेश कर गया था। आज अपना-अपना समान घर में प्रवेश कर रहे हैं और साफ सफाई में लगे हुए हैं। रात्रि 9:00 बजे तक पूर्ण रूप से बस्तियों से पानी निकल चुका था। लोग रात्रि से ही अपने घरों में प्रवेश कर गए थे। बागबेड़ा क्षेत्र में किसी भी कैंप में कोई भी व्यक्ति रात्रि में नहीं थे। जिला प्रशासन, स्थानीय थाना प्रभारी एवं स्थानीय समाजसेवियों का सराहनीय प्रयास रहा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें