Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाई सुरक्षा की मांग, नदी घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था हो सुनिश्चित

SHARE:

  • जिला प्रशासन से त्वरित राहत कार्य और सुरक्षा की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नदी घाटों, डैमों एवं तालाबों पर चौबीस घंटे-सातों दिन प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है. इस पत्र में विधायक ने हाल ही में घटित एक दुखद घटना का जिक्र किया, जिसमें भुइयांडीह स्थित बाबूडीह घाट और सुवर्णरेखा नदी में दो किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गई थी. इस घटना के बाद, उन्होंने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से कई बार संपर्क किया, लेकिन न तो प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध हो सके और न ही एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीम समय पर पहुंच सकी. इस स्थिति में अंततः स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रेल इंजन में लगेगा FSD, ट्रेन संचालन में सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गोताखोरों की त्वरित व्यवस्था की आवश्यकता

विधायक पूर्णिमा साहू ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उनके क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी पर प्रमुख घाटों के अलावा हुडको डैम और कई तालाब स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में, इन स्थानों पर सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था की अत्यंत आवश्यकता है. उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि सभी नदी घाटों, डैमों और तालाबों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की चौबीस घंटे-सातों दिन उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आपातकालीन राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ/एसडीआरएफ या अन्य सक्षम टीम की तत्पर व्यवस्था की जाए.

इसे भी पढ़ें : Giridih : शंकर नेत्रालय और सुदीव्य कुमार के सहयोग से मोहनपुर में शुरू हुआ निशुल्क मोतियाबिंद शिविर

सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड और निगरानी व्यवस्था की मांग

इसके अतिरिक्त, विधायक ने जल स्रोतों पर चेतावनी सूचक बोर्ड लगाने की भी मांग की, ताकि लोग गहरे जल में जाने से बच सकें. इसके अलावा, जोखिमपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी हेतु संसाधनों की व्यवस्था की भी अपील की गई है. विधायक ने इस पत्र की प्रतिलिपि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव एवं सचिव (आपदा प्रबंधन प्रभाग), कमांडेंट एनडीआरएफ पटना, तथा राज्य आपदा मोचन बल, झारखंड रांची के समादेष्टा को भी भेजी है. उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर