WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कांग्रेस पार्टी द्वारा सेना और केन्द्र सरकार को पूर्ण समर्थन देने के वाबजूद डी.डी.न्यूज के ऐंकर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अपमान जनक शब्द कहे, साकची थाना में FIR दर्ज कराई गई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल साकची थाना पहुँच कर थाना को एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें जिलाध्यक्ष ने लिखा कि मैने आज एक गंभीर मुद्दे पर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज की है. यह मामला DD News के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा 8 मई 2025 को राष्ट्रीय टेलीविजन पर जान बूझकर प्रसारित की गई एक झूठी, भ्रामक और दुर्भाग्यपूर्ण रिपोर्टिंग से संबंधित है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने 300 से अधिक संस्थाओं, रक्तदाताओं, पत्रकारों और वॉलंटियर्स को किया सम्मानित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपने कार्यक्रम “दो टूक” के माध्यम से अशोक श्रीवास्तव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गद्दार के रूप में दिखाया और यह झूठा नैरेटिव गढ़ा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान समर्थक है. यह न केवल तथ्यहीन है, बल्कि राष्ट्रहित, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रतिकूल है.

यह रिपोर्टिंग पूर्ण रूप से झूठ पर आधारित थी और इसका उद्देश्य स्पष्ट रूप से कांग्रेस की छवि धूमिल करना, जनता में भ्रम फैलाना, और देश को एक कठिन समय में बांटना था. इस प्रकार की रिपोर्टिंग प्रेस की स्वतंत्रता का दुरुपयोग है और इसे किसी भी दृष्टिकोण से स्वीकार नही किया जा सकता. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारतीय सेना और सरकार के साथ खड़ी है और पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है.

हम यह भी मांग करते है कि इस झूठी और भडकाऊ रिपोर्टिंग के पीछे छिपे समस्त तत्वों की निष्पक्ष जांच हो, ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके. इस झूठी रिपोर्टिंग ने मीडिया की विश्वसनीयता, राजनीतिक मर्यादा और सामाजिक समरसता को गंभीर नुकसान पहुँचाया है. हमारा यह स्पष्ट मानना है कि ऐसी सामग्री न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि भारत की लोकतांत्रिक आत्मा पर हमला है.
हम सभी से अपील करते है कि इस मामले को केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से न देखें, बल्कि एक नागरिक और देशभक्त के रूप में खड़े होकर झुठ और नफरत की पत्रकारिता का विरोध करें.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कमलेश कुमार पाण्डेय, के. के. शुक्ल, सामंता कुमार, रजनीश सिंह, अधिवक्ता राहुल गोस्वामी, दुर्गा प्रसाद, सुशील घोष, अमित कुमार पाण्डेय, राज कुमार वर्मा, समरेन्द्र नाथ तिवारी, हरिहर प्रसाद, रंजीत झा, अतुल गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव, राजेश चौधरी, मो शब्बीर उर्फ लालबाबू, संतोष सिंह, बिरेंद्र पाण्डेय, संजय चौधरी, शिबू सिंह, अशोक शर्मा, दिनेश, सरोज पाण्डेय, सरोज सिंह, मनोज उपाध्याय, इंदुभुषण यादव, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, कुमार गौरव, सुरज मुण्डा, संजय सिंह आजाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर