Jamshedpur Dc : उपायुक्त जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से हुए अवगत, कई आवेदनों का हुआ त्वरित निष्पादन

SHARE:

शेष आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 90 से ज्यादा नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक, एवं प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी अपनी शिकायतें व मांग उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने गंभीरता से प्रत्येक आवेदक की बातों को सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान शहरी क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी, स्कूल फीस में छूट, दुकान आवंटन, ज़मीन विवाद, मानगो में पेयजल समस्या, आय प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही देरी, म्यूटेशन रिविजन, आरक्षित कोटा में बच्चे का नामांकन, बालू , राशन कार्ड त्रुटियाँ, पेंशन स्वीकृति तथा कई अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के संज्ञान में लाई गईं. इनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही समाधान किया गया.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार एक सशक्त माध्यम है, जिससे आम जनता की समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचती हैं और उनका पारदर्शी व शीघ्र समाधान संभव होता है. प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक शिकायत का निवारण निर्धारित समयसीमा के भीतर हो. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर