Breaking News
Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद DSGPC : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 15 ਰੋਜ਼ਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਸ਼ੁਰੂ East Singhbhum : मुसाबनी प्रखंड के गोहला-देवली क्षेत्र की मोबाइल नेटवर्क समस्या के समाधान हेतु सांसद ने BSNL को लिखा पत्र
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

निशान सिंह ने टीम सहित किया गुरमत ज्ञान शिविर के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

SHARE:

बच्चों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने की पहल सराहनीय: निशान सिंह

फ़तेह लाइव,डेस्क  

साकची गुरुद्वारा के कार्यकारी प्रधान सरदार निशान सिंह ने टीम सहित शुक्रवार को शहीद बाबा दीप सिंह सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब शिरकत कर गुरमत शिविर के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर बच्चों को सम्मानित भी किया। शुक्रवार को शहीद बाबा दीप सिंह सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित गुरमत ज्ञान शिविर में बच्चों को संबोधित करते हुए निशान सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में धार्मिक ज्ञान अर्जित करने आए सिख बच्चों को अपने सिखी विरासत से जोड़ने की यह पहल सराहनीय है। परमजीत सिंह काले ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए गुरमत ज्ञान का लंगर लगाना एक बड़ी उपलब्धि है।

सरदार निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, सन्नी सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसबीर सिंह गांधी, बलबीर सिंह, मनोहर सिंह मीते, जितेंद्र सिंह राजा और सतपाल सिंह राजू ने अपनी उपस्थिति से बच्चों को प्रेरित किया। सीतारामडेरा के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह मिट्ठू, महासचिव अविनाश सिंह खालसा, कोषाध्यक्ष सरबजीत सिंह, गुरदीप सिंह तथा गुरदीप सिंह लाडी समेत समस्त कमिटी ने साकची कमेटी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

तकरीबन 97 बच्चे इस गुरमत ज्ञान कैंप का लाभ उठा रहे हैं जिसकी शुरुआत 12 मई से हुई और यह 17 मई तक चलेगा।
इस कैंप का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक गतिविधियों से अवगत कराने का है। इस गुरमत ज्ञान समर कैंप के आयोजनकर्ता गुरुद्वारा कमेटी सीतारामडेरा इस प्रकार के कार्यक्रम को बढ़ावा देकर समाज में एक अच्छा संदेश दे रही है। गुरमत ज्ञान शिविर में बच्चों को नित्तनेम की सभी बाणिओं का पाठ करने की विधि, सिख इतिहास की जानकारी, धार्मिक प्रश्नोत्तरी में सिख धर्म संबंधित प्रशनोत्तरी, अपनी उम्र से बड़े और छोटे उम्र से बातचीत करने के तरीके और मुख्य रूप से ड्राइंग एवं दस्तार प्रतियोगिता के साथ साथ कई अन्य एक्टिविटी करायी जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर