Breaking News
Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद DSGPC : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 15 ਰੋਜ਼ਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਸ਼ੁਰੂ East Singhbhum : मुसाबनी प्रखंड के गोहला-देवली क्षेत्र की मोबाइल नेटवर्क समस्या के समाधान हेतु सांसद ने BSNL को लिखा पत्र
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : चांदो जैनामोड में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

SHARE:

  • ग्रामीणों ने घटना के बाद ट्रैक्टर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित चांदो पंचायत के भुलन खेतको के पास चांदो जैनामोड मुख्य मार्ग पर आज सुबह करीब 4:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ. अवैध रूप से बालू लोड ट्रैक्टर द्वारा बाइक सवार 18 वर्षीय सुमित चंद्र दास को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना में शामिल ट्रैक्टर को पकड़ने और जांच करने की मांग की, साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा दिलवाने की भी मांग की.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में आंधी से गिरा विशाल पेड़, रास्ता बंद

Gambhir Car Associate Motion Ads

ग्रामीणों का आक्रोश और प्रशासन की पहल

घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार सीओ अशोक राम और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मृतक के परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ का आश्वासन दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि सुमित अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से जैनामोड जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई. उन्होंने बताया कि इलाके में सैकड़ों अवैध बालू लोड ट्रैक्टर तेज गति से चलते हैं, और कई बार इन ट्रैक्टरों के ड्राइवर हेडफोन लगाकर ड्राइव करते हैं, जिससे ऐसे हादसों की संभावना बनी रहती है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव ने डुमरी क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर मंत्री से मुलाकात की

अवैध बालू लोड ट्रैक्टरों की तेज गति और सुरक्षा की मांग

मौके पर जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू, मुकेश महतो, विधायक प्रतिनिधि अभय ठाकुर, और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए क्षेत्र में अवैध बालू लोड ट्रैक्टरों की गति पर नियंत्रण की मांग की. ग्रामीणों ने इस तरह की घटनाओं पर रोकथाम की आवश्यकता जताई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर