Giridih : लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने निकाली पदयात्रा, 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति की की मांग

SHARE:

  • दुमका से रांची तक यात्रा के दौरान 1932 खतियान को आधार मानकर स्थानीय नीति लागू करने की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी ने रविवार को अपनी खतियानी पदयात्रा का चौथा दिन गांडेय के मोहदा मोड़ बाजार में मनाया. पदयात्रा का आयोजन उप राजधानी दुमका से रांची के लिए किया गया है. इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव ने यात्रा में शामिल नेताओं का स्वागत किया. केन्द्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा झारखंड के लोगों को उनका हक और पहचान दिलाने के लिए की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य 1932 के खतियान को आधार मानते हुए झारखंड में स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति लागू करना है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ‘सिंदूर यात्रा’ में हजारों महिलाओं ने नारी सम्मान और सैनिकों के पराक्रम का किया जयघोष, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पार्टी ने 1932 खतियान को झारखंडी पहचान बताया, मांग की सशक्त नीति लागू हो

अमित मंडल ने आगे कहा कि झारखंडियों को 100 प्रतिशत रोजगार देने के लिए सी और डी ग्रेड की नौकरियों में झारखंडियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इसके अलावा, जाति आधारित जनगणना और आदिवासी अधिकारों के लिए भी पार्टी ने आवाज उठाई. यमुना मंडल ने कहा कि 25 वर्षों में आई सरकारों ने झारखंडियों के साथ धोखा किया है. इस अवसर पर सिकंदर आलम, सुभाष मंडल, जियाउल हक, संदीप मंडल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर