Giridih : बोर्ड परीक्षा में टॉपर छात्राओं का हुआ सम्मान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया पुरस्कृत

SHARE:

  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित
  • शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका पर दिया जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोर्ड की 12वीं परीक्षा में स्टेट टॉपर रहीं सर जे सी बोस सीएम ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह की छात्राओं को उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि गिरिडीह जिले की होनहार छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है. उन्होंने सभी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपने शिक्षकों, माता-पिता, स्कूल और समाज का गौरवान्वित किया है, जिस पर हम सभी को गर्व है.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : सोनारी लोहार लाइन स्थित सार्वजनिक अखाड़ा मंदिर में 50 हजार की चोरी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और सर जे सी बोस सीएम ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा को भी सम्मानित किया तथा उन्हें बेहतर कार्य के लिए बधाई दी. उन्होंने सभी को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर प्रयास करने के निर्देश भी दिए. पुरस्कृत छात्राओं में बारहवीं कक्षा की श्रेया पाण्डेय (आर्ट्स – 95.4%), लक्ष्मी कुमारी (94.6%), प्रज्ञा कुमारी (94.2%) और दसवीं की छात्रा पूर्णिमा कुमारी (90.2%) शामिल थीं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर