Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : भाकपा माले की बैठक, एक साल में सभी ब्रांच में संगठन बनाने का लक्ष्य

SHARE:

  • पुरनानगर पंचायत में हुई बैठक में ब्रांच व लोकल कमिटी का गठन, लाल झंडे को मजबूत करने पर जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह प्रखण्ड के पुरनानगर पंचायत के टीकोडीह गांव में बुधवार को भाकपा माले की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड मदन साहु ने की. बैठक में तेरह सदस्यीय ब्रांच कमिटी और सात सदस्यीय लोकल कमिटी का गठन किया गया. कॉमरेड कौशल साव को ब्रांच कमिटी का सचिव और कॉमरेड सनातन साहु को लोकल कमिटी का सचिव सर्वसम्मति से चुना गया. बैठक में जिले के कई वरिष्ठ सदस्यों के साथ-साथ गिरिडीह प्रखण्ड सचिव मधुसूदन कोल्ह, जिला कमिटी सदस्य कन्हाय पाण्डेय, और अन्य साथी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर जिले के हर गांव में ब्रांच कमिटी बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : सोनारी लोहार लाइन स्थित सार्वजनिक अखाड़ा मंदिर में 50 हजार की चोरी

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दूसरे चरण में जिला कमिटी के राजेश सिन्हा और कन्हाय पांडेय ने गिरिडीह को लाल झंडे से सशक्त बनाने की रणनीति पर बात की. उन्होंने बताया कि पुराने सदस्यों को फिर से एक मंच पर लाने का प्रयास तेजी से किया जाएगा. पीरटांड़ एरिया समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के ठप होने पर चिंता जताई गई और कहा गया कि घूसखोरी तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार हल्ला मचाया जाएगा. सभी लुटेरे विभागों पर सख्त कार्रवाई के लिए बड़े गोलबंदी के बाद अभियान तेज किया जाएगा. विकास कार्यों में बाधा डालने वालों को बक्सा नहीं जाएगा, ऐसा भी आश्वासन दिया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर