WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : कथारा में यातायात नियम उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 86 वाहनों से वसूले 1.56 लाख रुपए

SHARE:

  • सघन वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा व प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कथारा के छिलका पुल, कथारा चौक व महावीर मंदिर के पास गोमिया कथारा मुख्य मार्ग पर व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व यातायात विभाग के सहायक अवर निरीक्षक विमल उरांव, अमित कुमार, शैलेश कुमार और कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति उर्फ सिंघम ने संयुक्त रूप से किया. जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 86 वाहनों से कुल 1,56,000 रुपये की राशि वसूली गई. बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहनों पर कार्रवाई की गई. साथ ही चार पहिया वाहनों में चालक और आगे बैठे यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट न पहनने पर भी जुर्माना लगाया गया. संबंधित वाहनों के दस्तावेजों की जांच के बाद नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़ें : Giridih : श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति उर्फ सिंघम ने बताया कि सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग और नियमों की अनदेखी रोकने के लिए बोकारो एसपी के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी और बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस स्थाई रूप से रद्द किए जाएंगे. इस अभियान में यातायात विभाग के सहायक अवर निरीक्षक विशाल उरांव की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित वातावरण बना रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर