Bokaro : जैक बोर्ड 10वीं में काजल यादव ने हासिल किए 80.2% अंक, आईएएस अफसर बनने का सपना

SHARE:

  • बोकारो की काजल यादव ने पढ़ाई में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनने का लक्ष्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गोमिया प्रखंड के बॉंध पंचायत महली बांध, कथारा की काजल यादव ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 80.2% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया. कार्मल हाई स्कूल बोकारो थर्मल से पढ़ाई करने वाली काजल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल के अध्यापकों और कोचिंग संचालक प्रेम कुमार यादव को दिया. काजल के पिता कृष्णा यादव एक ड्राइवर हैं, जो अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. काजल की माता जयंती देवी व पिता कृष्णा यादव दोनों अपनी बेटी की सफलता से बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

काजल यादव की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर

काजल ने बताया कि उनका एकमात्र लक्ष्य आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना है. उनकी यह प्रतिभा और मेहनत यह साबित करती है कि वह आने वाले समय में न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे कोयलांचल क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी. इस उपलब्धि पर सरपंच चंद्रदेव यादव ने काजल को बधाई दी और कहा कि काजल पंचायत की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि जितने भी बच्चे इस वर्ष उत्तीर्ण हुए हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.

इसे भी पढ़ें : CORONA UPDATE : कोल्हान में कोरोना का पहला मामला आया सामने, जमशेदपुर की महिला पाई गई संक्रमित

काजल यादव ने अपने सपनों को सच करने की ठानी

सरपंच चंद्रदेव यादव ने उम्मीद जताई कि काजल भविष्य में पुलिस अफसर बनकर भी अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा करेंगी. उन्होंने कहा कि काजल की यह सफलता पूरे पंचायत और इलाके के लिए गर्व की बात है. काजल की कहानी उन सभी लड़कियों के लिए एक मिसाल है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम कर रही हैं. इस प्रकार काजल की सफलता पूरे क्षेत्र में नई प्रेरणा का संचार कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें