Potka : मसान को बांस से घेरने को लेकर पावरु गांव में विवाद, महिलाओं ने थाना में की कार्रवाई की मांग

SHARE:

  • मारपीट और छेड़खानी के आरोप को लेकर पोटका थाना में मामला दर्ज

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के पावरु तितलिंग पहाड़ी में मां तारा कंस्ट्रक्शन द्वारा लीज पर लिए गए इलाके में रास्ता विवाद बढ़ता जा रहा है. रास्ते में पड़ने वाले मसान को बांस से घेरने को लेकर पावरु ग्राम के ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. इस झड़प में सुहागी भूमिज घायल हो गई, जिससे उनके हाथ में चोट आई. इसके अलावा चंदना सरदार के कपड़े फाड़े जाने की घटना भी सामने आई. महिलाओं ने पोटका थाना में मारपीट, छेड़खानी, अभद्रता और कपड़ा फाड़े जाने का लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस घटना को लेकर भूमिज समाज के सिद्धेश्वर सरदार समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक है और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : जैक बोर्ड 10वीं में काजल यादव ने हासिल किए 80.2% अंक, आईएएस अफसर बनने का सपना

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने घटना स्थल पर किया पूछताछ, मामले की जांच जारी

पोलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की. वहीं, कंपनी के मैनेजर शंकर दास ने कहा कि वे घटना के समय मौजूद नहीं थे और उन पर लगे आरोप गलत हैं. उनका कहना है कि उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं और किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है. मामला पुलिस जांच में है और उचित कार्रवाई की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर