Jamshedpur :  कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखण्ड और मण्डल पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत यादव भवन, पोस्तूनगर, बागबेड़ा में प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड और मण्डल कांग्रेस कमिटी के पुनर्गठित पदाधिकारियों का सत्यापन किया गया. उन्होंने प्रखण्ड और मण्डल अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जन समस्याओं को समझने, एकत्रित करने तथा संबंधित विभागों को प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र सौंपने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जद(यू) जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने घाटशिला जिला परिषद सदस्य करण सिंह की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान जोर-शोर से जारी

कांग्रेस पार्टी संविधान बचाओ अभियान चला रही है, जिसमें लोगों को संविधान की रक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस के प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने बताया कि प्रखण्ड और मण्डल कमिटी में केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है. उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन में सक्रिय रहने और आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन करने का दायित्व निभाने को कहा. बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया जबकि स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव ने दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कृतिवास मंडल को मिली धमकी पर भाजपा ने मांगी सुरक्षा और जांच

सक्रियता के आधार पर पदाधिकारियों का चयन : कांग्रेस पर्यवेक्षक

बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, मण्डल पर्यवेक्षक महेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, तथा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. उन्होंने संगठन को मजबूत करने, जनता के मुद्दों को उठाने तथा आंदोलन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर