Giridih : तारा देवी के अबुआ आवास गिराने के विरोध में प्रदर्शन

SHARE:

  • वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले और मजदूर मोर्चा ने जताया विरोध

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के खेतको में वन विभाग द्वारा तारा देवी के अबुआ आवास को गिराने के विरोध में रविवार को असंगठित मजदूर मोर्चा एवं भाकपा माले ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में उपस्थित नेताओं ने वन विभाग पर आरोप लगाया कि गरीब गुरुवा अपने जीवन यापन के लिए वन क्षेत्र में रहकर घर बनाते हैं, लेकिन उन घरों को विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के ध्वस्त किया जा रहा है. वहीं, बड़े पूंजीपति वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. नेताओं ने वन विभाग की इस दोहरी नीति पर गंभीर चिंता व्यक्त की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कृतिवास मंडल की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य सरकार : रामचंद्र साहिस

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वन विभाग की वन क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने की योजना

भाकपा माले एवं मजदूर संगठन के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वन विभाग ने गरीबों के आवास गिराने की इस कार्रवाई को जारी रखा, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. इस मौके पर भाजपा माले और मजदूर संगठनों के कई प्रमुख नेता जैसे कन्हाई पांडे, मधुसूदन कोल्हा, किशोर राय, पवन यादव, भीम कोल्हा, लखन कोल्हा, मोहन कोल्हा, गुलाब कोल्हा, चंदन टुडू, धूमा टुडी, मुनिया देवी, सीता देवी, सरिता देवी, बालेश्वर मुर्मू सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे. उन्होंने कहा कि वन विभाग गरीबों के हकों की अनदेखी कर रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर