Breaking News
Chakradharpur Division : सीनियर DCM दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज और RTI डेटा लीक, बिचौलियों व भ्रष्टाचार के सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! Jamshedpur Nikhar Sablok Murder Case : युवा व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, सफेदपोश लोगों की चल अचल संपत्ति की होगी जांच Jamshedpur police : सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची पुलिस, बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री; ग्रामीणों को नक्सलवाद और नशे के खिलाफ किया जागरूक Delhi : ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਰੁੱਧ ਗਰਜਣ ਵਾਲੀ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਭਾਜਪਾ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਕਿਉਂ ਹੋਈ ਖਾਮੋਸ਼, ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘੇਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਦੋਗਲੀ ਨੀਤੀ Tamil Sikh Sangat : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਚੇਅਰ ਨੂੰ ਮੁੜ ਸਰਗਰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ, ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਤਾਮਿਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਤਾਮਿਲ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਸੋਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ Delhi : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਉਠਾਲੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮ ਕੁਰੇਦਣ ਵਾਲੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰ ਹੁਣ ਮੁਆਫ਼ੀ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ : ਬੀਬੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला कांग्रेस ने तिलक पुस्तकालय में मनाया आजादी का जश्न, नेताओं को पहनाई गई गांधी टोपी, युवाओं को आगे बढ़ने का आह्वान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धुम धाम के साथ कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया। राष्ट्रध्वज को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के करकमलों से फहराया गया। इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं जिला पदाधिकारीयों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दिया तथा जन गन मन गाकर तिरंगा को सम्मान दिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को *”महात्मा गाँधी विचार सम्मान”* के रूप में अंगवस्त्र प्रदान कर सर्वश्री सरदार महेंद्र सिंह, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, जेबा खान, समरेन्द्र घोष, आनन्द मय पात्रा, के के शुक्ला, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, अनन्त लाल, सुबोध सिंह सरदार, रामलाल प्रसाद पासवान, शफा शेख, ब्रजेन्द्र पाण्डेय, अशोक सिंह, सुदर्शन तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय, बिजय खां, मनोज झा को गांधी टोपी पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समाज और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करेंगे : दूबे 

स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि मेरे प्यारे जमशेदपुर वासियों आज हम सभी 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहे हैं। यह हम सबों के लिए गर्व की बात है। हमारा देश आज के ही दिन अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ। हम इसके इतिहास में अगर देखते हैं, तो हमारे देश के हजारों लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों ने गोलियों से भून दिया, फांसी पर लटका दिया। अनेकों प्रकार का प्रताड़ना भी किया। हमारे स्वतंत्रता के आंदोलनकारियों को जेलों में ठूंस दिया, यातनाएं दी और काले पानी की सजा भी हमारे वीर सेनानियों को अंग्रेजों ने दी। तब जाकर महात्मा गांधी की अगुवाई में हमारा देश एक सूत्र में बंधकर भारत को स्वतंत्र कराने में आज के ही दिन सफल हुआ। हम सभी को मिलकर एक मजबूत भारत बनाने के लिए आगे आना चाहिए। जिसमें सभी धर्म संप्रदाय लोगों को खुशी पूर्वक रहने का माहौल मिले। नौजवानों को रोजगार मिले, लोगों को महंगाई से राहत मिले, सरकार के उपक्रमों को अधिक से अधिक बनाया जाए। भय का माहौल समाप्त हो। एक दूसरे के भलाई में हम सभी अपना योगदान दें। इसी के लिए हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़कर भारत देश को 1947 में आजाद कराया था। संपूर्ण भारत महात्मा गांधी के नीति और सिद्धांत पर ही आगे बढ़ सकता है। आइए हम सब मिलकर शपथ लेते हैं कि हर हाल में समाज और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करेंगे।

इन शहीदों को किया गया याद

हम नमन करते हैं शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सहदेव, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, विपिन चन्द्र पाल, तिलका मांझी, सिदो, कान्ह, चाँद, भैरव, फुलो झानो, बिरसा मुण्डा, चन्द्रशेखर आजाद, मंगल पाण्डेय, राम प्रसाद बिस्मिल, अस्फाक उल्ला खान, सुभाष चन्द्र बोस के साथ स्वतंत्रता सेनानी जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, अब्दुल गफ्फार खान, सरोजनी नायडू, लाल बहादुर शास्त्री सहित हजारों-हजार शहीदों, वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से ही हम आजाद है। धन्यवाद जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम, भारत के वीर शहीद अमर रहे। समारोह का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।

समारोह में ये हुए शामिल

समारोह में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर, संजय सिंह आजाद, राजेश चौधरी, शफीअहमद खान, रजनीश सिंह, संजय तिवारी, जितेन्द्र सिंह, अली रजा खान, सलीम खान, काशीनाथ गिरी, अपर्णा गुहा, अरविंद साहू सेवादल, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, अंसार खान, अरूण त्रिपाठी, विनय सिंह, रवि अग्रवाल, पवन कुमार बबलू, अशोक सिंह, अजय मिश्रा, सन्नी सिंह, मो नौशाद, बिरेंद्र पाण्डेय, प्रभजोत सिंह, नलिनी सिन्हा, रीता शर्मा, रंजीत सिंह, ज्योति मिश्र, दुर्गा प्रसाद, रंजीत झा, वायलेट जेवियर, चाँदनी तिवारी, मो सगीर, सुमित्रा पाण्डा, सीमा महंती, संजय घोष, कैसर आलम अंसारी, राजेश कुमार, अतुल गुप्ता, चरणपाल सिंह, सैलेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, परविंदर सिंह सोहेल, मो. सलीम, प्रमोद मिश्र, चन्द्रशेखर, जफर अहमद, समसुद्दीन, मनोज करूवा, हीरा लाल दास, जगन्नाथ पाण्डेय, इन्दुभूषण यादव, नवनीत मिश्र, पुरबी रानी दत्ता, गिरिजा, बिजेन्दर शर्मा, शिल्पी चक्रवर्ती, रानी राव, राजकिशोर प्रसाद, बलराम दास, रविंद्र शर्मा, रवि पाण्डेय, मोती खान, इंतिखाब वास्ती, राजू गद्दी, संजय प्रसाद, अरूण सिंह, अजय महतो, सुरेन्द्र शर्मा, संजय झा संत, शशिभूषण प्रसाद, कुमार गौरव, एस आर के कमलेश, बलजीत सिंह, मो रिजवान, सलमान खान, सचिन कुमार सिंह, निखिल तिवारी, शमीम गद्दी, वी एम वर्मा, मुबीन अहमद, सहित सैकडों कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

18 प्रखंड और 40 मंडल में हुआ आयोजन

जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने बताया कि जिलाध्यक्ष के दिशानिर्देश पर जिला के सभी 18 प्रखण्ड तथा 40 से भी अधिक मण्डल कांग्रेस कमिटी द्वार स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर झण्डोत्तोलन किया गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर