WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

SHARE:

  • फेक रिपोर्टिंग पर सख्त चेतावनी, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से बचने के निर्देश
  • ओडीएफ प्लस अभियान को लेकर कड़ी समीक्षा, विशेष कार्ययोजना पर जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान समेत जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एमओआईसी तथा अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद थे. बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, मत्स्य, बागवानी, सहकारिता, पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में फेक रिपोर्टिंग स्वीकार्य नहीं है क्योंकि इससे सुधार की संभावनाएं समाप्त हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग केवल वास्तविक धरातल पर आधारित होनी चाहिए ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके.

इसे भी पढ़ें :Ghatsila : पूर्व विधायक कामरेड बास्ता सोरेन का निधन, राजनीति और समाज में गहरा शोक

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समीक्षा बैठक में विभागों को मिली कड़ी हिदायत, फेक रिपोर्टिंग पर विशेष नजर

बैठक में एमओआईसी को सरकारी संसाधनों का उचित उपयोग करते हुए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और होम डिलीवरी को रोकने के निर्देश दिए गए. साथ ही प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक ममता वाहन टैग करने पर जोर दिया गया. आंगनबाड़ी स्तर पर वीएचएसएनडी कमिटी गठित करने के निर्देश दिए गए ताकि गर्भवती, धात्री माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की बेहतर निगरानी हो सके. शिक्षा विभाग को भी कठोर निर्देश दिए गए कि शिक्षक गैर-शैक्षणिक कार्यों में न लगाएं जाएं और स्कूल समय के दौरान फाइल लेकर जिला शिक्षा कार्यालय न जाएं. डीएसई व डीईओ को आदेश दिया गया कि वे शिक्षकों को नॉन-एकेडमिक रिपोर्टिंग से दूर रखें. मुसाबनी प्रखंड के 43 असफल विद्यार्थियों की कंपार्टमेंटल परीक्षा की तैयारी पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. साथ ही पूरे जिले के सरकारी विद्यालयों में नल जल सुविधा की स्थिति का सर्वेक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : नागेन्द्र एकेडमी में 12वीं के छात्रों की शानदार सफलता पर ‘विक्ट्री सेलिब्रेशन’ का आयोजन

शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश, शिक्षक गैर-शैक्षणिक कार्यों से रहें दूर

समाज कल्याण विभाग को सेविका व सहायिकाओं को प्रशिक्षित करने, पोषण ट्रैकर एप पर समयबद्ध और सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. ओडीएफ प्लस अभियान को लेकर भी चर्चा हुई और कार्यपालक अभियंता को आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में खुले में शौच मुक्त करने की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया. उपायुक्त ने सभी विभागों को आकांक्षी प्रखंड के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा. उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही मुसाबनी की रैंकिंग सुधार सकता है, जिसके लिए विभागीय टीम भावना से काम करें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर