Breaking News
Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू, तीनतल्ला बॉयज़ कमेटी ने किया भूमि पूजन Jamshedpur Sikh Activity : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान मुखे और भाजपा नेता सोमू में समझौता, मुखे को कोर्ट ने किया बरी Jamshedpur Sikh Activity : माता गुरदीप कौर की अंतिम अरदास का कार्यक्रम मनीफिट गुरुद्वारा में संपन्न, सीजीपीसी ने पुत्र को दिया सम्मान Jamshedpur : 23 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, स्वर्णरेखा से जल उठाकर नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचेंगे शिवभक्त Amritsar : ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਧਾਮੀ ਦੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਹਾਈ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪਹੁੰਚਣ ’ਤੇ ਜੌਹਲ ਨੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਮੁਲਾਕਾਤ ਦਾ ਏਜੰਡਾ ਸਪਸ਼ਟ ਕਰਣ ਦੀ ਮੰਗ Sangrur : ਸ਼ਹੀਦ ਸਿੰਘਣੀਆਂ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਨੂੰ ‘ਕੌਰਨਾਮਾ-3’ ਨਾਲ ਕਿਲਾ ਹਕੀਮਾ ’ਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਤ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : पूर्व विधायक कामरेड बास्ता सोरेन का निधन, राजनीति और समाज में गहरा शोक

SHARE:

  • आईसीसी वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव और आदिवासी नेता कामरेड बास्ता सोरेन को अंतिम विदाई
  • झापड़ीसोल में हुआ कामरेड बास्ता सोरेन का अंतिम संस्कार, राजनीति और समाज में गहरा मातम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला विधानसभा के पूर्व विधायक और आईसीसी वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव कामरेड बास्ता सोरेन का मंगलवार रात जमशेदपुर में निधन हो गया. 92 वर्षीय कामरेड बास्ता सोरेन ने 1962 से 1967 तक घाटशिला विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था और 1962 से 1965 तक आईसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव भी रहे. वे छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, आदिवासी भाषा, संस्कृति और भारतीय संविधान के जानकार माने जाते थे. उनके निधन से स्थानीय समाज में शोक की लहर फैल गई है. बहरागोड़ा के पूर्व विधायक देवीपदो उपाध्याय भी उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए और भावुक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में फिर टूटा फ्लैट का ताला, बोकारो गया था परिवार, लोगों में आक्रोश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घाटशिला में राजनीति की बड़ी क्षति, कामरेड बास्ता सोरेन के निधन पर संवेदनाएं

कामरेड बास्ता सोरेन का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय मऊभंडार पहुंचा, जहां लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उनकी पुत्रवधू डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन और पुत्र डॉ. देवदूत सोरेन ने भी अश्रुपूरित नेत्रों से अपने पिता को श्रद्धांजलि दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाजपा और आईसीसी वर्कर्स यूनियन के कई नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश सारंगी, आईसीसी अध्यक्ष बी एन सिंह देव, महासचिव ओम प्रकाश सिंह, एटक नेता अंबुज ठाकुर समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : RCB ने रचा इतिहास: 18 साल बाद पहली बार IPL चैंपियन बनी टीम, विराट कोहली हुए भावुक

यूनियन कार्यालय में लोगों ने दी कामरेड बास्ता को दी अंतिम श्रद्धांजलि

कामरेड बास्ता सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झापड़ीसोल में संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इस मौके पर कांग्रेसी नेता काल्टू चक्रवर्ती, भाजपा नेता सूजन मानना, साहित्यकार वीरेंद्र नाथ घोष, पश्चिमी मऊभंडार की मुखिया कल्पना सोरेन समेत अनेक लोग मौजूद थे. उनकी छवि एक मजबूत आदिवासी नेता और समाजसेवी की रही, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर