WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल साकची से मानगो तक निःशुल्क बस सेवा की मांग, विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

SHARE:

  • मरीजों की परेशानी को लेकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने सरकार से जल्द समाधान की अपील की
  • एमजीएम अस्पताल में मरीजों की समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड के पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को एक पत्र लिखकर साकची एमजीएम अस्पताल से मानगो में बने नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल तक निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि अस्पताल के कई विभागों का स्थानांतरण धीरे-धीरे मानगो नवनिर्मित भवन में किया जा रहा है, लेकिन मरीजों को दोनों स्थानों के बीच आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर जिन मरीजों को दोनों अस्पतालों के बीच जांच के लिए बार-बार जाना पड़ता है, उन्हें निजी वाहन चालकों से भारी किराया देना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीज और अधिक प्रभावित हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की समस्या से अवगत कराई गई

विकास सिंह ने पत्र में यह भी कहा कि बहुत से मरीजों को नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल मानगो का स्थान पता नहीं है, जिससे वे गलतफहमी में पड़कर समय और धन दोनों की बर्बादी कर रहे हैं. उन्होंने मामले का त्वरित समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सीएमसी वेल्लोर की नई शाखा सीएससी रानीपेट की तर्ज पर निःशुल्क और आरामदेह बस सेवा शुरू की जानी चाहिए. यह सेवा कम से कम तब तक चलनी चाहिए जब तक कि मानगो एमजीएम अस्पताल पूरी तरह से सुचारू रूप से कार्य करना शुरू न कर दे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती निवासी ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या

सीएमसी वेल्लोर मॉडल से प्रेरणा लेकर बस सेवा शुरू करने की मांग

विकास सिंह ने साफ कहा कि यदि सरकार इस दिशा में तत्काल पहल नहीं करती है तो वे शहर के सक्षम लोगों के सहयोग से खुद बस सेवा शुरू कराने के लिए प्रयास करेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य मंत्री इस पत्र को गंभीरता से लेंगे और मरीजों की सुविधा के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाएंगे. उन्होंने कहा कि इस कदम से न केवल मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय और सेवा वितरण भी संभव हो सकेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर